फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than 20 dengue patients found Moradabad Bijna, more than 50 people have fever

मुरादाबाद में डेंगू का डंक: बीजना में 20 से अधिक मरीज मिले, 50 से ज्यादा लोगों को बुखार, मौत के बाद जागा विभाग

Thu, 10 Aug 2023 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

जिले के बीजना गांव में डेंगू के मरीज मिलने के बाद सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा किया। उन्होंने लोगों ने बात कर मौके की स्थिति जानी। कहा कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर फॉगिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
More than 20 dengue patients found Moradabad Bijna, more than 50 people have fever
मुरादाबाद में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस घातक संक्रामक बीमारी के 20 मरीज बीजना गांव में मिले हैं। यह गांव मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित है। स्वास्थ्य विभाग को पता तब चला जब गांव में एक बुजुर्ग महिला की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई। उनके बाद दो और लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


डेंगू की दस्तक से गांव में दहशत है। इसके बाद एहतियातन गांव में सैंपलिंग कराई गई तो पता चला यहां 20 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें से आधे निजी अस्पतालों में इलाज लेकर मरीज ठीक भी हो गए हैं। जबकि कुछ को अब भी ड्रिप चढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीएन यादव बीजना गांव पहुंचे और स्थिति जानी। ताजपुर सीएसची प्रभारी को निर्देशित कर वहां स्वास्थ्य शिविर लगवाया और गांव में फॉगिंग कराई।

अब भी गांव में 50 से ज्यादा घरों में लोग बीमार हैं। एक ही घर में दो से तीन लोगों को बुखार है। गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि उन्हें तीन दिन लगातार बुखार आया तो 31 जुलाई को उन्होंने जांच कराई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई, दो दिन दवा खाने के बाद दोबारा जांच कराई तो प्लेटलेट्स 70 हजार रह गईं।

उनके बाद छोटी बहन को भी डेंगू हो गया, उसकी प्लेटलेट्स सिर्फ 40 हजार रह गई थीं। फिलहाल अभिषेक की तबीयत ठीक है लेकिन उनकी बहन मीनाक्षी बीमार है। इसी तरह 42 वर्षीय राजकुमार, उनकी बेटी दीपिका को डेंगू हुआ। राजकुमार को अब भी ड्रिप लगाई जा रही हैं। जबकि बेटी की तबीयत ठीक है।

गांव निवासी 35 वर्षीय अमित भी पांच दिन से बीमार हैं। छह अगस्त की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे ही तमाम उदाहरण बीजना गांव में हैं। अब स्वास्थ्य विभाग गांव कोे अन्य लोगों की सैंपलिंग करा रहा है। शिविर लगाकर जांच की जा रही और दवा वितरित की जा रही है।

विज्ञापन

लोगों में जागरूकता की कमी बोले, फॉगिंग से फैली बीमारी

बीजना गांव के कुछ लोगों में जागरूकता का अभाव है। बुधवार को डॉक्टरों को टीम गांव में पहुंची तो कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र को घेर लिया और बोले कि तुमने जो फॉगिंग कराई थी, उसके कारण ही बीमारी फैली है। डॉक्टरों ने किसी तरह लोगों को समझाया।

वहीं गांव के कुछ लोग संसाधनों की कमी के कारण आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों से दवा ले रहे हैं। अब सीएमओ ने कहा है कि सभी को शिविर लगाकर दवा वितरित की जाएगी। कोई भी झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न आएं।

कई निजी लैब संचालक अब भी नहीं दे रहे जानकारी

डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया समेत 12 प्रकार की संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों का डाटा ऑनलाइन रखने के लिए सरकार ने यूडीएसपी पोर्टल बनाया है। लैब संचालकों से कहा गया है कि इस पोर्टल पर पंजीकरण कराएं और जांच रिपोर्ट पोर्टल पर डालें। जिले के कई लैब संचालकों ने अब तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।

बीजना गांव में मिले सभी 20 मरीजों के घर जाकर हमने बातचीत की है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है, कोई गंभीर नहीं है। शिविर लगाकर गांव के लोगों की जांच की जा रही है। दवा बांटी जा रही है। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed