Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mordabad: Trains affected due to waterlogging on railway tracks, Rajya Rani Express arrived six hours late

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनें प्रभावित, छह घंटे लेट पहुंची राज्य रानी एक्सप्रेस

Tue, 05 Aug 2025 12:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

झमाझम बारिश के कारण मुरादाबाद रेल मंडल समेत कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इससे ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। लखनऊ से मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद छह घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Mordabad: Trains affected due to waterlogging on railway tracks, Rajya Rani Express arrived six hours late
मुरादाबाद रेलवे ट्रैक में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से ट्रेनों को बीच राह रोकना पड़ा। लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद छह घंटे लेट पहुंची।  स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। सोमवार रात 7:58 बजे इसे मुरादाबाद पहुंचना था लेकिन रात 1:57 बजे आई। कई यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट कैंसिल करा दिया।

विज्ञापन


रविवार रात से सोमवार सुबह 11 बजे के बाद बारिश जारी रही। इसके कारण मुरादाबाद, लखनऊ सहारनपुर रेल मंडल में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके कारण छह से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा। योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज संगम तक चलने वाली (14230) प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट चली।
विज्ञापन


यह ट्रेन सोमवार रात 9:46 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जलभराव के कारण मंडल के कई स्टेशनों पर पंप लगाए गए। मुरादाबाद यार्ड में भी प्वाइंट फेल्योर की स्थिति से बचने के लिए यह तकनीक अपनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही लेट 

22423   गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस    2:47 घंटे 
05579  अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस        2:44 घंटे 
12587  गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस     3:21 घंटे 
22453  राज्यरानी एक्सप्रेस                  6 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed