फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad's Shubham wins in Wushu

Moradabad News: वुशु में मुरादाबाद के शुभम ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's Shubham wins in Wushu
मुरादाबाद। पुलिस की 49 वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में पहले दिन मुरादाबाद और बरेली के लिखाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जोन के आठ जिलों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वुशु में मुरादाबाद के शुभम ने मारी। शनिवार को भी कई मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी शलभ माथुर ने किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे महिला और पुरुष वर्ग के पुलिस खिलाड़ियों को नियमों के पालन, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस प्रतिस्पर्धा में बरेली जोन के 9 जिलों में से 8 जिले बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और संभल के 140 पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जबकि अमरोहा की पुलिस टीम प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं आई है।
विज्ञापन

पहले दिन ताइक्वांडो के 80 किग्रा पुरुष वर्ग में बरेली के जितेंद्र प्रथम, संभल के विजय द्वितीय स्थान पर रहे। 46 किग्रा महिला वर्ग में बरेली की दीपशिखा को पहला और पूनम को दूसरा स्थान मिला। वुशु 45 किग्रा महिला वर्ग में शाहजहांपुर की स्वामी वर्मा ने पहला और मुरादाबाद की पूजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वुशु 52 किग्रा महिला वर्ग में बरेली की आरती प्रथम और बिजनौर की साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। वुशु 60 किग्रा पुरुष वर्ग में बदायूं के शैलेंद्र पहले, नितीश पंवार दूसरे स्थान पर रहे। जूडो 48 किग्रा महिला वर्ग में शाहजहांपुर की शीतल प्रथम और मुरादाबाद की निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौजूद रहे। अजय विक्रम पाठक, सुहेल अहमद, हिमांशु सिंह, आलोक कुमार, मानवी महरौत्रा, प्रिया दिवाकर, बुशरा खान, अभय वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन करतार सिंह और ऋतु नारंग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed