{"_id":"69b9bc1f655dbbc1130985bd","slug":"moradabads-47-canals-are-not-getting-water-from-the-tumadia-dam-as-per-demand-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-856534-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तुमड़िया बांध से मुरादाबाद की 47 नहरों को मांग के अनुसार नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तुमड़िया बांध से मुरादाबाद की 47 नहरों को मांग के अनुसार नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तराखंड राज्य के तुमड़िया बांध से इस बार मुरादाबाद की 47 नहरों को पानी कम मिला, चार नहरें ऐसी भी रहीं, जिनकी टेल तक पानी पहुंचा ही नहीं। जिससे सिंचाई का कार्य प्रभावित रहा, हालांकि अब मांग घटने के बाद नहरों का पानी बंद कर दिया गया है।
सिंचाई खंड अफजलगढ़ कार्यालय मुरादाबाद से मिली जानकारी के अनुसार तुमड़िया बांध (काशीपुर-उत्तराखंड) के मेन कैनाल सीमावर्ती सन्यासी वाला तक आती है, वहां से कमालपुरी नहर डिलारी और ठाकुरद्वारा कैनाल सिडलऊ नजरपुर से होकर भगतपुर, भोजपुर, मूढ़ापांडे, ठाकुरद्वारा, डिलारी, मुरादाबाद ब्लाक के 1500 गांवों के क्षेत्र में 47 नहरों के माध्यम से खरीफ में 16183 व रवि सीजन में 12963 हेक्टेयर को सिंचित करती है। इसका आबादी सहित कुल क्षेत्र 51284 हेक्टेयर है। अब मांग घट गई है, जिसके कारण रविवार को नहरों को बंद कर दिया गया है। अप्रैल से रबी सीजन शुरू हो जाएगा, किसानों की मांग के आधार पर मई महीने में नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस बार तुमड़िया बांध से कम पानी मिला है, मांग 350 क्यूसेक पानी की गई थी, इसके लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड काशीपुर को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन पूरे रबी सीजन में सिर्फ 250 क्यूसेक ही पानी मिला, जो आगे जाते जाते और कम होता रहा, परिणाम यह रहा कि सत्तीखेड़ा, क्रियानगला, बहादुरगढ़ व दूल्हापुर जैसी चार नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच सका, जिससे सिंचाई प्रभावित रही है।