फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: youth took out gun in moving train and threatened other passengers, this reality came to light

चलती ट्रेन में निकाली बंदूक: युवक ने अन्य यात्रियों को धमकाया... मच गई अफरा तफरी, फिर सामने आई यह हकीकत

Fri, 20 Sep 2024 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

लालकुआं से आनंद विहार जा रही ट्रेन में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक ने बंदूक निकाली। इसके बाद उसने सभी को डराना शुरू कर दिया। टीटीई और अन्य लोगों ने उसे पकड़ जीआरपी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Moradabad: youth took out gun in moving train and threatened other passengers, this reality came to light
मुरादाबाद में यात्री ने इसी चीज से अन्य को डराया था - फोटो : संवाद

विस्तार

लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस के एसी-3 कोच में एक युवक यात्रियों को बंदूक दिखाकर धमकाया व उनसे रुपयों की मांग की। अचानक युवक की इस हरकत को देख बोगी में सवार यात्री घबरा गए। दरवाजे के नजदीक वाली बर्थ से कुछ यात्री निकलकर भागे और उन्होंने ट्रेन में तैनात टीटीई को सूचना दी।

विज्ञापन


दोनों टीटीई बोगी में पहुंचे और यात्रियों की मदद से युवक को घेरकर पकड़ लिया और उससे बंदूक छीनी। टीटीई के मुताबिक युवक का बी-2 बोगी में आरक्षण था और वह दिल्ली जा रहा था। उसके पास से एक बंदूक के साथ, एक बैग, पांच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा कुछ नशे की दवाइयां बरामद हुईं।
विज्ञापन


दस्तावेजों के अनुसार युवक फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाले हैं। कुछ देर बाद ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो टीटीई जितेंद्र केसरी ने आरोपी युवक को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी इंसपेक्टर रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में वह कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। उसके पास से जो बंदूक मिली है, वह टॉय गन है। दस्तावेजों के नंबर निकालकर उसके पिता को बुलाया गया और सख्त चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया। ट्रेन के किसी यात्री ने उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed