{"_id":"657b19ad40ff52aeaa028b4a","slug":"moradabad-youth-strangled-to-death-in-shahpur-dead-body-found-100-meters-away-from-home-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शाहपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव.. लगन में जाने की बात कह निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शाहपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव.. लगन में जाने की बात कह निकला था
Thu, 14 Dec 2023 08:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 08:35 PM IST
सार
शाहपुर तिगरी निवासी सतीश कुमार का बेटा विजय मजदूरी करता था। बुधवार शाम को वह दोस्त के लगन में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी में बुधवार रात सतीश (18) उर्फ पप्पू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और मौके से नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। शाहपुर तिगरी निवासी सतीश कुमार का बेटा विजय उर्फ पप्पू मजदूरी करता था। परिवार में पिता सतीश के अलावा मां प्रवेश देवी, भाई अजय और एक बहन मीनाक्षी हैं।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे विजय अपने दोस्त के लगन समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सुबह परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल भी बंद था।
विज्ञापन
परिजनों ने विजय के दोस्तों, रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन सभी ने इन्कार कर दिया है कि उन्हें विजय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह सतीश बेटे की तलाश करते हुए घर से करीब सौ मीटर दूर एक प्लाॅट में पहुंच गए।
इसी दौरान उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति प्लाॅट में पड़ा है। उसका मुंह जैकेट से ढका हुआ है। सतीश ने जैकेट हटाकर देखा तो विजय मृत अवस्था पड़ा हुआ था। सतीश की चीख पुकार पर परिजन और आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर भी पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। परिवार के लोगों ने जानकारी की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।