फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad youth murdered in Ajmer

मुरादाबाद के युवक की अजमेर में हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Moradabad youth murdered in Ajmer
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक की अमजेर में हत्या कर दी गई। उसका शव अजमेर के दरगाह थानाक्षेत्र गुफा के पास पहाड़ी पर पड़ा मिला। युवक पंद्रह दिन पहले अपने साथी के साथ कपड़ा बेचने का व्यापार करने अजमेर गया था। दोस्त घर आ गया, लेकिन युवक नही आया। तब परिजनों को शक हुआ। तब से युवक का मोबाइल भी बंद जा रहा था।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर निवासी अनस(20) पंद्रह दिन पहलेमोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त शाने आलम के साथ अजमेर कपड़े बेचने गया था। चार दिसंबर को अनस की परिवार वालों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। था। उन्होंने शाने आलम के मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। काफी प्रयास के बाद शाम पांच बजे शाने आलम से बात हुई। तब उसने बताया कि अनस एक दिन पहले ही उसके पास से अपना सामान और रुपये लेकर चला गया था। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजन अनस की तलाश में अजमेर पहुंच गए थे। उसकी तलाश में जुटे थे कि गुरुवार शाम में दरगाह थानाक्षेत्र में तारागढ़ की तलहटी में गुफा के पास एक लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान अनस के रूप में हुई हुई। मौके पर घसीटने के भी निशान मिले हैं।
विज्ञापन

काफी जगह खून भी बिखरा हुआ था। मृतक के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में मिले और मौके पर ही टूटा हुआ बेल्ट और खून से सने पत्थर मिले। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। देर रात शव लेकर परिजन मुरादाबाद आ गए। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि अजमेर में अनस की हत्या कर दी गई है। वहां दरगाह पुलिस ने करुला निवासी उसके दोस्त शाने आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में आरोपी
मुरादाबाद। अजमेर में अनस की हत्या कर भागे शानू उर्फ शाने आलम को कटघर पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा अजमेर के दरगाह थाने को मामले की जानकारी दे दी है। दरगाह पुलिस आरोपी को लेने के लिए मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है।

पांच दिन से अनस की तलाश में जुटे थे भाई
मुरादाबाद। आरोपी शाने आलम के मुरादाबाद लौटने और अनस का मोबाइल परिजन हो जाने से परिजन परेशान थे। अनस के भाई आमिर, नावेद, नौशाद और अन्य परिजन उसकी तलाश में अजमेर चले गए थे। पांच दिन से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को अनस का शव मिला तो भाइयों में चीख पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed