फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth killed by strangulation with wire in Mundhapande area body thrown in pond

मुरादाबाद: मूंढ़ापांडे क्षेत्र में तार से गला घोंटकर युवक की हत्या, तालाब में फेंका शव

Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नियामतपुर इकरौटिया गांव के ग्रामीण दिनचर्या में सोमवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने गांव से करीब 600 मीटर दूर तालाब में 35 वर्षीय एक युवक की लाश पड़ी देखी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Moradabad: Youth killed by strangulation with wire in Mundhapande area body thrown in pond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवक की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव तालाब में मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नियामतपुर इकरौटिया गांव के ग्रामीण दिनचर्या में सोमवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने गांव से करीब 600 मीटर दूर तालाब में 35 वर्षीय एक युवक की लाश पड़ी देखी तो वह सन्न रह गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  कुछ ही देर में आस पड़ोस के गांव से भी लोग तालाब पर पहुंच गए। इसी बीच ग्राम प्रधान की सूचना पर मूंढापांडे की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली।

विज्ञापन

मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त

पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवा लिया और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। जांच पड़लाल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किसी तार से युवक का गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद ही शव तालाब में फेंका गया था।

मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि  मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुरादाबाद के अन्य थानों के साथ ही अन्य जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है। ताकि मृतक की शिनाख्त कराने में मदद मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed