{"_id":"65085e24fcc980d52505791e","slug":"moradabad-youth-committed-suicide-hanging-himself-nagfani-area-gaurav-work-at-sweet-shop-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नागफनी में फंदे पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मिठाई की दुकान पर काम करता था गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नागफनी में फंदे पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मिठाई की दुकान पर काम करता था गौरव
Mon, 18 Sep 2023 07:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:56 PM IST
सार
सीओ देश दीपक ने बताया कि लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वह अपने नाना के घर रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभल के बहजोई निवासी गौरव (25) नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में अपने नाना रामभरोसे के घर रहता था।
विज्ञापन
वह मिठाई की दुकान पर काम करता था। राम भरोसे ने बताया कि गौरव बचपन से ही उनके घर पर रहता था। गौरव के पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मां की दूसरी शादी करा दी थी। गौरव को राम भरोसे ने अपने अपने ही रोक लिया था।
विज्ञापन
रविवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह देर तक वह सोकर नहीं उठा। तब उसके कमरे में जाकर देखा तो दुपट्टे के सहारे उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल की। सीओ देश दीपक ने बताया कि लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।