फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: young man who went to attend funeral was swept away in Ramganga, divers are searching

Moradabad: अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक रामगंगा में बहा, देखते रह गए अन्य लोग... गोताखोर कर रहे तलाश

Tue, 20 Aug 2024 06:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

मुरादाबाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक नहाने के दौरान नदी में बह गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: young man who went to attend funeral was swept away in Ramganga, divers are searching
मुरादाबाद में युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक की नहाने के दौरान रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो अवंतिका कॉलोनी का निवासी था। वह अपने परिजनों के साथ एक स्थानीय युवक के शव दहन के लिए वहां आया था। 

विज्ञापन


नहाने के दौरान अचानक नदी में चला गया और लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विवेक को पानी में संघर्ष करते हुए देखा गया, लेकिन उसे बचाने के प्रयास असफल रहे। उसकी चप्पल और टी-शर्ट नदी के किनारे पड़ी मिलीं हैं।  
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगने के कारण समय पर सहायता नहीं मिल सकी। दुखद घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ के जवान युवक की तलाश कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed