फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Young man shot dead, attempt to burn body, had spoken family before incident

Moradabad: युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने चौकी घेरी.. वारदात से पहले हुई थी घरवालों से बात

Thu, 20 Jun 2024 11:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

मुरादाबाद की एकता कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह समारोह में खाना बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Young man shot dead, attempt to burn body, had spoken family before incident
मुरादाबाद में युवक की हत्या के मौके पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में पुतली घर रोड पर सूत मिल के पीछे बुधवार रात हलवाई कौशल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह वह गोद भराई कार्यक्रम में खाना बनाकर पैदल घर लौट रहा था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे मंडी समिति पुलिस चौकी घेर ली और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता सीताराम सैनी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। हलवाई कौशल का परिवार मूलरूप से कटघर थाने के रामनगर निवासी है। पिछले कुछ सालों से परिवार एकता काॅलोनी प्रीतम नगर में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


कौशल परिवार से कुछ ही दूरी पर पत्नी पिंकी के साथ अलग किराये के मकान में रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार रात रामलीला मैदान के पास कौशल को गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने का काम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर आ रहा था। उसने रास्ते से ही पिंकी को कॉल कर बताया था कि वह घर लौट रहा है। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो पिंकी ने कौशल को फोन किया। इसके बाद उसका कॉल रिसीव नहीं हुआ।

रात भर पिंकी और परिवार के अन्य लोग कौशल का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने पुतली घर रोड पर सूत मिल के पीछे औंधे मुंह एक युवक को पड़ा देखा। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके सिर से खून बह रहा था।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पलटा कर देखा तो कुछ लोगों ने मृतक की पहचान कौशल के रूप में की। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर घटनास्थल पर आ गए और उन्होंने फोेरेंसिक टीम बुला ली।

जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भड़क गए। उन्होंने मंडी समिति पुलिस चौकी घेर ली और हंगामा किया।

करीब एक घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अजय उर्फ प्रमोद, उसके भाई सुनील, राजकुमार और अनिल के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की।

इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपी उठा लिए और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है।

सिर में पीछे से तमंचा सटाकर मारी गई गोली

पुलिस ने कौशल के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिससे एंट्री व एग्जिट ज्वाइंट देखे गए। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कराई गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कौशल के सिर में पीछे से 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। गोली सिर के अंदर फंसी मिली है। जिससे ब्रेन फट गया था। इसके अलावा कौशल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

पबजी विवाद: युवक की हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हासमपुर गोपाल गांव में शुक्रवार को पबजी खेलने के विवाद में युवक सुरेंद्र सिंह की पीट पीट कर हत्या करने वाले चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। बुधवार शाम पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हासमपुर गोपाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (22) शुक्रवार को गांव निवासी जोगराज सिंह के साथ मोबाइल पर पबजी खेल रहा था। उसका पहले से जोगराज सिंह से विवाद चल रहा था। पबजी खेलने के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

इसके बाद जोगराज सिंह ने अपने साथी सन्नी, तीरथ सिंह, और राजू उर्फ भीमा को बुला लिया था। चारों आरोपियों ने सुरेंद्र को पहले जमकर पीटा और फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए थे। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे।



जहां शनिवार को सुरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सुरेंद्र सिंह के भाई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए गए, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed