{"_id":"65f1631978229fe3b609429b","slug":"moradabad-young-man-blackmailing-a-girl-by-threatening-suicide-also-asked-for-50-thousand-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: खुदकुशी की धमकी दे युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, 50 हजार भी मांगे, अब पुलिस करेगी यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: खुदकुशी की धमकी दे युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, 50 हजार भी मांगे, अब पुलिस करेगी यह कार्रवाई
Wed, 13 Mar 2024 01:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:56 PM IST
सार
एसएसपी मुरादाबाद ने युवती को ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है। वह लगातार इस प्रकार के फोटो भी भेज रहा है। आरोपी ने पचास हजार की मांग की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में मामा के घर रह रही युवती को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। युवती के अधिवक्ता मामा ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी का युवक काफी समय से भांजी को मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी की मां और उसके भाई से युवक की शिकायत की तो वह धमकी देने लगे। आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से युवती और उसकी मामी के पास मैसेज भेज कर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये भी मांगे।
विज्ञापन
आरोपी पंखे पर फंदा लगाकर उसकी फोटो भेज कर खुदकुशी करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दबाव बना रहा है। आरोप है कि 11 मार्च की सुबह करीब दस बजे आरोपी ने युवती की मामी का भी पीछा कर उन्हें रोक कर जान से मारने की धमकी देकर युवती की शादी उससे कराने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।