फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Workers welcomed Deputy Chief Minister Maurya, will attend meeting of block pramukhon today

मुरादाबाद: उप मुख्यमंत्री मौर्या का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, आज ब्लॉक प्रमुखों की बैठक में भाग लेंगे

Fri, 18 Aug 2023 12:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार से इस बारे में बात की। 

विज्ञापन
Moradabad: Workers welcomed Deputy Chief Minister Maurya, will attend meeting of block pramukhon today
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

विज्ञापन


संभल में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उप मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार रात सर्किट हाउस पहुंचे। यहां मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच रही। सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हटाकर उप मुख्यमंत्री को वीवीआईपी कमरे तक पहुंचाया। उप मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से शुक्रवार को आयोजित बैठक के संदर्भ में भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे रुकने के बाद उप मुख्यमंत्री मेयर के आवास पर चले गए। वे शुक्रवार सुबह 10.35 बजे पंचायत भवन में ब्लॉक प्रमुखों और बीडीओ के सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इसके लिए 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से बदायूं के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed