फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman who became wife from girlfriend was strangled to death, married seven years ago

शक में गई एक और जान: प्रेमिका से पत्नी बनी महिला की गला घोंटकर हत्या, सात साल पहले की थी शादी... पति गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:29 AM IST
सार

मझोला में किराए के घर में रहने वाले दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman who became wife from girlfriend was strangled to death, married seven years ago
मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के गागन चौराहा हुलशनगंज स्थित किराए के घर में रह रहे युवक ने शनिवार को पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के आरोपी पति अपनी सात साल की बेटी को लेकर घर से भाग गया। रात में घर लौटे मकान मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी पर शक था, इसीलिए मार डाला। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुरजननगर निवासी साबिया खातून उर्फ साक्षी चौहान (30 वर्ष) ने गांव के ही अंकुर चौहान से नाै साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


इसके बाद साबिहा ने अपना नाम साक्षी रख लिया था। सात साल पहले साक्षी ने एक बेटी दुआ को जन्म दिया था। शादी करने के बाद से दोनों अपने परिवार से अलग गागन चौराहा हुलशनगंज में किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे। पहले अंकुर मजदूरी करता था, लेकिन काफी समय से वह कोई काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबिहा उर्फ साक्षी फर्म में नाैकरी करके घर चलाती थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह मकान मालिक अपने घर कुंदरकी चला गया। इसके बाद अंकुर का साक्षी से विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर से चला गया। शनिवार देर रात करीब 12 बजे मकान मालिक कुंदरकी से लौटकर आया तो अंकुर को आवाज दी। कोई उत्तर नहीं मिलने पर मकान मालिक ने अंकुर के कमरे में झांका को साक्षी का शव पड़ा था।

मकान मालिक की सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सुनीता दहिया भी पहुंच गईं। फोरेसिंक टीम ने भी माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

रविवार सुबह अंकुर घर लाैट आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। संदेह होने पर थाना प्रभारी ने अंकुर चाैहान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अंकुर ने बताया कि उसकी पत्नी एक फर्म में काम करती थी। उसे छोड़ने के लिए दो युवक अक्सर आते थे। इस बारे में पूछने पर पत्नी उल्टा-सीधा जवाब देती थी। इससे नाराज होकर उसने हत्या कर दी।

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दफन किया गया शव

नौ साल पहले प्रेम विवाह करने वाली साबिहा उर्फ साक्षी का शव रविवार को सुरजननगर पहुंचा। उसके पति अंकुर ने ही उसकी हत्या कर दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक वर्ष पहले अंकुर चौहान ने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अयान अंसारी रख लिया था।

अपनी पत्नी साबिहा हत्या करने के बाद वह सुरजननगर जाकर छिप गया था। पोस्टमार्टम के बाद साबिहा का शव सुरजननगर पहुंचा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने साबिहा के शव को दफन किया। वह परिजनों ने बेटी को इन्साफ दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed