फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman slaps husband in court, chokes him in front of family members

Moradabad: कचहरी में महिला ने पति के गाल पर बरसाए थप्पड़, परिजनों के सामने दबाया गला, हंगामे के बीच जुटी भीड़

Fri, 20 Feb 2026 08:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Woman slaps husband in court, chokes him in front of family members
मुरादाबाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के गाल पर उसकी पत्नी ने थप्पड़ बरसा दिए। किसी तरह लोगों ने युवक को पत्नी और उसके मायके वालों से बचाकर अलग किया। युवक ने पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। युवक का कहना है कि उसकी शादी भोजपुर क्षेत्र के ही गांव निवासी युवती के साथ हुई थी।

विज्ञापन


पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। जिसकी सुनवाई विधिक सेवा प्राधिकरण में चल रही है। वह तारीख से घर लौट रहा था कि रास्ते में पत्नी और उसके मायके वालों ने घेर लिया। पत्नी ने उसके गाल पर कई थप्पड़ मारे। इसके बाद उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

कटघर से युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज
कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती अचानक लापता हो गई। युवती की मां ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 16 फरवरी को घर से कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं आई। युवती की मां ने आरोप लगाया कि मझोला के आंबेडकर नगर निवासी अनुभव उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।  

फर्जी आईडी बनाकर किए आपत्तिजनक पोस्ट
 मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके भाई के नाम पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईड बना ली और उससे आपत्ति जनक पोस्ट कर रहा है। युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजा बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हैवा का निवासी है।

आरोपी राजा ने फर्जी आईडी बनाकर उनसे आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट्स किए हैं। उसने राजा को कॉल कर इस मामले की शिकायत की तो वह अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मझोला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी करने वालों को भीड़ ने पीटा
ठाकुरद्वारा में तिकोनिया पर छात्राओं से छेड़खानी कर रहे युवकों की भीड़ में पिटाई कर दी। तिकोनिया बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ीं दो नाबालिग छात्राओं से कुछ युवकों ने छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्राओं के शोर मचाने पर लोग मौके पर आ गए।

छेड़खानी कर रहे युवकों को बुरी तरह पीटा।  पिटाई का वीडियो बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि यह वीडियो तिकोनिया का है जांच करने पर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed