फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman shot at for pressuring verdict in case, injured by shrapnel

मुरादाबाद: मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने को लेकर महिला पर फायरिंग, छर्रे लगने से घायल, पुलिस कर रही जांच

Mon, 13 Oct 2025 02:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

मुरादाबाद में फायरिंग में एक महिला जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman shot at for pressuring verdict in case, injured by shrapnel
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मुकदमे के फैसले का दबाव बनाने के लिए एक महिला पर सोमवार सुबह फायरिंग कर दी गई। छर्रे लगने से महिला घायल हो गई। उसे मूंढापांडे सीएचसी में ले जाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीरपुर वारियर उर्फ खरग निवासी अफजाल पत्नी को सोमवार सुबह दवा दिलाने के लिए रामपुर के पंजाब नगर जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में जब वह मुंडिया मलूकपुर के जंगल के पास पहुंचे तभी महिला का पूर्व पति हबीब और एक अज्ञात व्यक्ति मिले। आरोप लगाया कि मुकदमे के फैसले को लेकर हबीब ने तंमचा निकालकर फायर कर दिया। गोली के छर्रे महिला की कमर के नीचे लगे। इससे वह घायल होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


घटना के बाद अफजाल घायल पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed