फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman riding bike dies due collision with tanker, young man jumping in front moving train

Moradabad: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 13 Dec 2023 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

मुरादाबाद में हुए दो हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा टैंकर के बाइक को टक्कर मारने के बाद हुआ। इसमें एक महिला की जान चली गई। दूसरे में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman riding bike dies due collision with tanker, young man jumping in front moving train
मुरादाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग गांव चकबेगमपुर के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूजा (27) की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटी और ममेरा भाई विशाल घायल हो गया। पूजा ममेरे भाई के साथ कटघर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रही थी।

विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजना निवासी विशाल सागर अपनी फुफेरी बहन पूजा पत्नी विशेष कुमार को बाइक से कटघर थाना क्षेत्र रफातपुर गांव स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। पूजा के साथ उसकी दो बेटी प्रियांशी (5) व मानवी (1.5) भी साथ थी।
विज्ञापन


जब विशाल गांव चकबेगमपुर के पास पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर जा रहे एक टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पूजा की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और उसका ममेरा भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर सहित भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से टैंकर का फोटो भी खींच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

ट्रेन के सामने कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर सुनील शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उसकी साइकिल रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी मिली है। थाना क्षेत्र में हकीमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मौढ़ा तैय्या गांव निवासी मजदूर सुनील शर्मा( 50) फतेहपुर विश्नाेई गांव के पास टायर पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाता था।

उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। बेटी की शादी हो चुकी है। उसके परिवार में एक बेटा है। वह अपने बेटे के साथ ही रहता था। सुनील शर्मा सुबह साढ़े सात बजे घर से अपनी साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। रेलवे क्रॉसिंग के पास उसने अपनी साइकिल खड़ी कर दी।



बताया जा रहा है कि इसके बाद ट्रेन के आगे अचानक कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि सुनील शर्मा ने आत्महत्या क्यों की थी। इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed