फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman killed worker by crushing her head with brick in love affair police arrested

मुरादाबाद: प्रेम संबंधों में महिला ने ईंट से सिर कुचलकर की श्रमिक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 08:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Mar 2022 08:03 PM IST
सार

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस नेे मामलाा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद उससे मारपीट करता था। अगर वह नहीं मारती तो उसका पति उसे मार देता।

विज्ञापन
Moradabad: Woman killed worker by crushing her head with brick in love affair police arrested
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीतापुरी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहे श्रमिक का सिर ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी व उसके बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम वधी गोवर्धनपुर निवासी रवि कुमार (30) दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में काम करता था। वह पिछले दो साल से थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला सीतापुरी निवासी लीलावती सैनी के मकान में किराये पर पत्नी के साथ रह रहा था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के मुताबिक होली के दिन शुक्रवार को भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ व चीखने चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। इस पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रवि कुमार का शव घर में पड़ा था। उसका सिर ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ था तथा फर्श पर खून बिखरा था। सूचना पर मृतक का भाई राजपाल भी मौके पर पहुंच गया। उसने मृतक की पत्नी क्रांति देवी व उसके बहनोई ग्राम राजीपुर निवासी महिपाल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से ही मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि क्रांति देवी व उसके बहनोई में प्रेम संबंध है, जिसको लेकर उसके भाई का पत्नी व महिपाल से कई बार विवाद भी हो चुका है। महिपाल, रवि कुमार को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीतापुरी के जिस घर में शुक्रवार दिनदहाड़े श्रमिक रवि कुमार की ईंट से सिर कुचल कर हत्या हुई वह थाना क्षेत्र की दस सराय पुलिस चौकी क्षेत्र से बमुश्किल 100 मीटर भी दूर नहीं है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है। चीखना चिल्लाना भी हो रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब श्रमिक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस का दावा, पत्नी ने कबूला जुर्म

कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मौके से गिरफ्तार की गई मृतक की पत्नी क्रांति देवी ने पुलिस की पूछताछ में पति की हत्या का जुर्म कबूला है। उसने पुलिस
को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और बिना किसी वजह के उससे मारपीट करता था। छह साल की मासूम बेटी के सामने भी उससे अश्लील हरकतें करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को भी उसका पति रवि कुमार नशे में सुबह उससे मारपीट कर रहा था। अगर वह उसे नहीं मारती तो वह उसे मार देता। पुलिस की पूछताछ में क्रांति देवी ने बहनोई महिपाल के मौैजूद न रहने की बात भी कही है।

मृतक रवि कुमार के बड़े भाई राजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी क्रांति देवी व उसके बहनोई महिपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
- आरपी सिंह, थाना प्रभारी, कटघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed