फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman gang-raped by relatives, husband gave triple talaq over phone from abroad

Moradabad: गले पर चाकू रख महिला से रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पति ने विदेश से फोन पर दिया तीन तलाक

Thu, 10 Oct 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र की एक महिला ने देवर और ननदोई पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पति से शिकायत करने पर उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति, देवर, ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Moradabad: Woman gang-raped by relatives, husband gave triple talaq over phone from abroad
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने देवर और ननदोई पर गले पर चाकू रखकर करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गैंगरेप के दौरान दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वे उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते हैं। महिला के अनुसार कुवैत में रह रहे पति से जब शिकायत की तो उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसका निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर निवासी के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद पति कुवैत में काम करने के लिए चला गया। महिला का आरोप है कि चार माह पूर्व वह कमरे में अकेली थी, तभी रात में उसका ननदोई और देवर कमरे में आ गए। उन्होंने उसके गले पर चाकू रखकर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। महिला का कहना है कि जब पति से शिकायत की तो पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ननदोई, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

महिला से छेड़खानी में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार अक्टूबर को दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी सुभाष और उसका पुत्र पीयूष दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर के अंदर घुस आए।



उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed