फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman brutally murdered by slitting her throat in the house, sister-in-law locked in another room

Moradabad: घर में महिला का गला रेतकर निर्मम हत्या, देवरानी को बेहोश कर दूसरे कमरे में बंद किया

Mon, 14 Oct 2024 08:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

कांठ थाना क्षेत्र के दरियारपुर रफायतपुर गांव में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी देवरानी सुधा के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस नेअज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Woman brutally murdered by slitting her throat in the house, sister-in-law locked in another room
महिला की हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियारपुर रफायतपुर में दिनदहाड़े सीमा (38) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी देवरानी के हाथ पैर बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


पति ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कांठ थाना क्षेत्र के खादर स्थित रामगंगा के गांव दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले हरपाल सिंह सोमवार की सुबह बड़े बेटे राहुल कुमार, छोटे बेटे गौरव कुमार और सौरभ कुमार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए हुए थे।
विज्ञापन


घर में राहुल की पत्नी सीमा (38) और सौरभ की पत्नी सुधा (31) थे। दोपहर को जब यह लोग खेत से घर पहुंचे तो इन्हें घर में कोई दिखाई नहीं दिया। जिस पर सीमा व सुधा की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहाश नीचे पड़ी थी और उसके हाथ, पैर व मुंह बंधे हुए थे। इसके बाद सीमा की तलाश की गई तो काफी ढूंढने के बाद वह घर में ही बने भूसे के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी।

धारदार हथियार से उसका गला रेता हुआ था। सौरभ बेहाश सुधा को उपचार के लिए बिजनौर के कस्बा स्योहारा ले गया और उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांठ थाना पुलिस को दी।

इसके बाद एएसपी कुंवर आकाश सिंह, सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाड़िया, इंस्पेक्टर क्राइम जय देव सिंह यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इधर मृतका के घर पर भी ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।


पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोसेंसिक, डॉग स्क्वाइड की टीम को भी मौके पर बुलाया। कई घंटे तक चली जांच के बाद शाम को पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस मामले में मृतका के पति राहुल कुमार ने पुलिस को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed