फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman and her son and nephew beaten up outside SDM court, huge uproar

Moradabad: एसडीएम न्यायालय के बाहर महिला के साथ बेटे-भतीजे को जमकर पीटा, जमकर हंगामा... पुलिस कर रही जांच

Fri, 18 Jul 2025 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 12:21 PM IST
सार

मुरादाबाद कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कोर्ट के बाहर मारपीट हो गई। इससे वहां भीड़ लग गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Moradabad: Woman and her son and nephew beaten up outside SDM court, huge uproar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कोर्ट के सामने कुछ लोगों ने महिला, उसके बेटे और भतीजे को पीटना शुरू किया। शोरशराबा होने पर पहुंचे कलक्ट्रेट के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों से उनहें बचाया। महिला ने बताया कि पिटाई से पहले उसे विरोधी पक्ष के अधिवक्ता ने धमकाया था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा निवासी आजम ने दो जुलाई को गांव के अरबाज, शुएब, कमरूद्दीन व शमशुद्दीन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप था कि 30 जून की शाम वह अपने घर के सामने मोबाइल फोन देख रहा था। वह पड़ोसियों द्वारा इंस्टाग्राम पर गलत कमेंट देखकर गुस्से में आ गया। उसने पड़ोसियों से कमेंट हटाने के लिए कहा। आरोप था कि पड़ोसियों ने आजम के घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भगतपुर पुलिस ने पांच जुलाई को शुएब और कमरुद्दीन का शांतिभंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को आरोपी शमशुद्दीन और उसके चचेरे भाई अरबाज की एसडीएम सदर कोर्ट में तारीख निर्धारित थी। वह मां सलमा बीबी, चाचा मासूम अली और चचेरे भाई अरबाज के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचा।

शमशुद्दीन का आरोप था कि केस की सुनवाई के दौरान आजम के बहनोई भी आ गए। बहनोई ने केस से नाम कटवाने के लिए दबाव बनाया। बाहर निकलते ही दबंगों ने मां बेटे और भतीजे को पीट दिया।


भगतपुर के थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कमरुद्दीन और शोएब का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed