फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: When he stopped me from drinking alcohol, he argued with his wife, then young man swallowed it

Moradabad: शराब पीने से टोका तो पत्नी से बहस, फिर युवक ने निगल लिया जगह, मौत के बाद पत्नी बेहोश

Mon, 12 Feb 2024 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

मुरादाबाद में पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन उसने दम तोड़ा दिया। इसकी खबर मिलने पर पत्नी बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad: When he stopped me from drinking alcohol, he argued with his wife, then young man swallowed it
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर क्षेत्र में पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मामूली विवाद से क्षुब्ध युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर दिया और उसकी मौत हो गई। कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी सूरजनगर निवासी संजू (35) एसी, फ्रीज और वाॅशिंग मशीन का मैकेनिक था। उसकी पत्नी और एक बेटी है।

विज्ञापन


छोटे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि संजू शराब पीता था। शनिवार को वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने उसको शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद विवाद से क्षुब्ध होकर संजू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसको परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसी कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी शरद कुमार उर्फ सत्तू (21) की रविवार सुबह करीब 11:30 ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। वहीं सोमवार को शरद के बड़े भाई की बरात जानी है। युवक की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी जयपाल सिंह सैनी के तीन बेटे हैं। उनके दूसरे नंबर का पुत्र शरद कुमार पास ही परचून की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था।


सुबह करीब 11:30 बजे जब वह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो वह रामनगर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चेपट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed