फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather: Sunday night was the coldest so far in December, fog begins

Moradabad weather: दिसंबर में अब तक की सबसे ठंडी रही रविवार की रात, हवा दिखाने लगी तेवर...कोहरे का दौर शुरू

Mon, 11 Dec 2023 02:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिम दिशा की हवा असर दिखा रही है। आसमान साफ हो चुका है इसके चलते रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
Moradabad weather: Sunday night was the coldest so far in December, fog begins
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारे में गिरावट के साथ ही सर्दियों के बढ़ने का दौर शुरू हो चुका है। हवा भी अपने तेवर दिखाने लगी है। इसकी वजह से रविवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज हवा की वजह से अब तापमान में और गिरावट आएगी। रविवार सुबह धूप निकली थी, लेकिन उसमें तपिश का असर कम हो गया।

विज्ञापन


घरों में ठिठुरन होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने रविवार का अवकाश धूप सेंककर बिताया। शाम होते ही फिर से गलन महसूस होने लगी। दोपहिया वाहन चालकों को शाम के समय वाहन चलाते समय परेशानी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं शनिवार रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार शाम को ठंडी हवा होने की वजह से डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों ने न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान व्यक्त किया है। उनका कहना है कि रविवार सुबह वातावरण में नमी 74 फीसदी थी, जो शाम को 57 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिनभर हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। हवा की यह रफ्तार सामान्य से ज्यादा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिम दिशा की हवा असर दिखा रही है। आसमान भी साफ हो चुका है, इसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

एक सप्ताह में पांच डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

पिछले एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था, लेकिन फिर हर रात तापमान गिरने लगा। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। रविवार रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद व्यक्त की गई। वहीं अधिकतम तापमान भी अब सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

 

15 दिसंबर तक नौ डिग्री तापमान का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के पूर्वानुमान में स्थानीय स्तर पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा और दिन में मौसम साफ रहने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

गिरते तापमान में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग मेहरोत्रा के मुताबिक बढ़ती ठंड दिल के मरीजों के लिए खतरे की घंटी है। इस मौसम में शरीर बाहरी वातावरण में ढलने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा तुरंत नहीं हो पाता है। शरीर को ढलने में वक्त लगता है। ऐसे में शरीर की रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती है।

इस दौरान दिल की रफ्तार बढ़ने लगती है। यही दिल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित होता है। कोहरे में हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज माॅर्निक वॉक करने से बचें। बेहतर होगा कि सुबह की जगह शाम को वॉक करें।

कुछ घरेलू सलाह

  • लहसुन का प्रचुर मात्रा इस्तेमाल करें
  • मेथी का इस्तेमाल करें
  • केसर को दूध में पकाकर लें
  • बादाम और अखरोट का सेवन करें
  • किनू का जूस लें
  • तुलसी और अदरक का काढ़ा लें

हार्ट और अस्थमा के मरीज ध्यान दें

  • बीपी की दवाइयां बदलवा लें
  • अस्थमा के मरीज दवा हमेशा अपने पास रखें
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें
  • डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करें
  • सुबह ठंडे पानी से न नहाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed