फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather: Railway service and traffic affected due to fog, life disrupted

Moradabad weather: सूरज की तपिश के बाद गलन ने किया बेहाल, कोहरे के चलते रेल सेवा और यातायात प्रभावित

Sun, 28 Jan 2024 10:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 10:08 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसका असर रेल सेवा और यातायात पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।  

विज्ञापन
Moradabad weather: Railway service and traffic affected due to fog, life disrupted
मुरादाबाद में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने बेहाल कर दिया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से इसका असर रेल सेवा के साथ यातायात पर भी पड़ रहा है। रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे पहले शनिवार को दिन में धूप खिली और इससे कुछ देर की राहत रही। शाम को फिर गलन ने शहरवासियों को परेशान कर दिया।

विज्ञापन


सुबह कोहरा रहने से जनजीवन अस्त रहा। बच्चे स्कूल जाते हुए बेहाल नजर आए। दोपहर तक कोहरा था, लेकिन शीतलहर चल रही थी। हालांकि जब धूप खिली तो लोगों ने पार्कों में बैठकर और घरों से बाहर निकलकर राहत महसूस की। शाम होते-होते मौसम दोबारा बिगड़ने लगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में अधिकमत तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 69 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आगामी तीन दिन तक मध्यम कोहरा और फिर गलन बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने की वजह से बारिश के आसार भी नहीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed