फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Watchman murdered slitting his throat Kundarki, first beaten badly, then dead body was disposed of

Moradabad: कुंदरकी में निर्यात फर्म के चौकीदार की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में, चारपाई के नीचे पड़ा था शव

Mon, 23 Oct 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (कुंदरकी) मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, (कुंदरकी) मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

शिमलाठेर में निर्माणाधाीन निर्यात फर्म में देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां चौकीदार करन सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना था कि बदमाशों ने जाते समय भी फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Moradabad: Watchman murdered slitting his throat Kundarki, first beaten badly, then dead body was disposed of
कुंदरकी की चौकीदार करन सिंह की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव शिमलाठेर में निर्माणाधाीन निर्यात फर्म के चौकीदार करन सिंह (38) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चौकीदार की पत्नी ब्रजेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


करन सिंह दिन में गांव हुसैनपुर हमीर के एक निजी स्कूल की वैन चलाते थे और रात में निर्माणाधीन निर्यात फर्म में चौकीदार का काम करते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वह रविवार की रात आठ बजे घर से गए थे। रात ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उनका उनका खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि बदमाशों ने जाते समय भी फायरिंग की थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ डॉ. अनूप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौका का मुआयना मौके पर एक सीढ़ी भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि सीढ़ी के सहारे बदमाश फर्म में घुसे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार के सीने में फंसी गोली

 

पुलिस ने सोमवार को चौकीदार करन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने चौकीदार की गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मारी थी। उसके सीने में गोली फंसी मिली। इसके साथ ही शरीर के कई अंगों में चोट के निशान भी मिले हैं। रगड़ने के निशान को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चौकीदार ने मौत से पहले कातिलों से संघर्ष किया था।

रंक्तरंजित शव को देखकर बदहवाश हुई पत्नी

चौकीदार करन सिंह का रंक्तरंजित शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। पत्नी ब्रजेश देवी रोते बिलखते बदहवाश हो गई। उसके दो बेटे राजू और जगरीश को सगे-संबंधी ढांढस बंधाते रहे। मृतक चौकीदार अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

शव पर पड़ी थी चादर, दूर पड़ी थी रजाई

चौकीदार करन सिंह की हत्या सोते समय अंजाम दिया जाने की आशंका है। बताते कि चौकीदार ने फर्म के निर्माणाधीन भवन के लिंटर पर चारपाई डाल रखी थी। ओस से बचने के लिए उसके ऊपर से पन्नी बांध रखी थी। हत्या होने के बाद जब परिजनों और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो उनको चौकीदार का शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला।



उसके शव को चादर से ढक दिया गया और रजाई भी चारपाई से कुछ दूर पड़ी थी। माना जा रहा कि चौकीदार ने हत्यारों से संघर्ष किया होगा जिसके चलते चौकीदार का शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed