फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Warrant issued against film actress Jayaprada, did not reach court to give statement

Moradabad: फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ वारंट जारी, बयान देने अदालत में नहीं पहुंची, 2019 से चल रहा केस

Thu, 04 Jan 2024 09:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 09:47 AM IST
सार

मुरादाबाद में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद एक समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के एसटी हसन समेत अन्य नेता शामिल हुए। आरोप है कि इस दौरान जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस केस में फिल्म अभिनेत्री को बयान देने हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Warrant issued against film actress Jayaprada, did not reach court to give statement
रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को भी बयान दर्ज कराने कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने उनके खिलाफ दोबारा गैर जमानती वारंट जारी करते हुए केस की सुनवाई के लिए 13 जनवरी लगाई है। 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ दोबारा गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले में 13 जनवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed