फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Ward Boy Death Case Ward Boy died of a heart attack not from the side effects of the Corona vaccine

मुरादाबाद वार्ड ब्वॉय मौत मामला: कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव से नहीं दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Ward Boy Death Case Ward Boy died of a heart attack not from the side effects of the Corona vaccine
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की मौत कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने और सेप्टिसेमिक शॉक के चलते हुई थी। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


रविवार को महिपाल सिंह की मौत के बाद देर रात तीन बजे तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया था। रिपोर्ट में कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रभाव सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों का आरोप था कि महिपाल सिंह ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद  उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वार्ड ब्वॉय की मौत से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। सीएमओ समेत आला अधिकारी महिपाल के घर पहुंच गए थे। 

इसके बाद रविवार रात तीन बजे के बाद महिपाल के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो सका।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हॉट अटैक और सेप्टिसेमिक आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन डॉक्टरों के पैनल से महिपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक और सेप्टिसेमिक शॉक आई है। कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
- डॉ एमसी गर्ग, सीएमओ

पैनल में शामिल रहे ये डॉक्टर

- डॉ शशि भूषण चिकित्सा अधिकारी सीएचसी मूंढापांडे
- डॉक्टर निर्मल ओझा, रेडियोलॉजिस्ट,  जिला अस्पताल
- डॉक्टर आरपी मिश्रा, रेडियोलॉजिस्ट, महिला  अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed