फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Village head Kalalkheda shot, three attackers carried out incident, rivalry coming fore

Moradabad: कलालखेड़ा के ग्राम प्रधान को मारी गोली, तीन हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम, रंजिश आ रही सामने

Sat, 09 Dec 2023 02:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। तीनों आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल ग्राम प्रधान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Village head Kalalkheda shot, three attackers carried out incident, rivalry coming fore
मैनाठेर में ग्राम प्रधान को मारी गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

मैनाठेर इलाके ग्राम पंचायत कलालखेड़ा के प्रधान जगपाल सिंह (45) को रंजिश के चलते गांव के ही कैलाश, वीरपाल व मदन ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों से पहले ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में परिजन प्रधान को लेकर निजी अस्पताल में चले गए।

प्रधान जगपाल सिंह के बेटे विनीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उसके पिता गांव में बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह घर के सामने पहुंचे तो पहले से ही पराली के ढेर के पीछे छिपे कैलाश, वीरपाल और मदन ने उसके पिता को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

विनीत का आरोप है कि जब उसके पिता इनकी पकड़ में नहीं आए तो उन्होंने प्रधान पर गोली चला दी। गोली उनके सीने के पास साइड में लगी। वहीं एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मैनाठेर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन

परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वे दौड़कर घर के बाहर आए तो देखा कि ग्राम प्रधान जगपाल सिंह अचेत अवस्था पड़े थे। वहां से हमलावर भाग गए थे। इसके बाद प्रधान के बेटे विनीत ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

गांव का रोजगार सेवक है आरोपी कैलाश

ग्राम प्रधान को गोली मारने का आरोपी कैलाश ग्राम कलालखेड़ा का रोजगार सेवक है और गांव में कैलाश ही मनरेगा योजना के तहत कार्य को देखता था। बताते हैं कि ग्राम प्रधान से काम में तालमेल न होने के चलते उसने अपना कार्य क्षेत्र ग्राम पंचायत संदलपुर में करा लिया है।

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के मामले में तहरीर के आधार पर कैलाश, मदन और वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार मीना, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed