फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad : video of misconduct victim girl on the road goes viral

मुरादाबाद में शर्मनाक वारदात: किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ाया

Wed, 21 Sep 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 01:59 AM IST
सार

Moradabad : भोजपुर क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह सड़क पर निर्वस्त्र जाती नजर आ रही है। एक महिला ने इस वीडियो को ट्वीट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Moradabad : video of misconduct victim girl on the road goes viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह सड़क पर निर्वस्त्र जाती नजर आ रही है। एक महिला ने इस वीडियो को ट्वीट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


सात सितंबर को एसपी के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 15 सितंबर को आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एक महिला ने किशोरी का निर्वस्त्र वायरल वीडियो ट्वीट किया, जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित और उसके परिवार ने 161 और 164 के बयान में घटना होने से इन्कार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed