फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Video made on pretext of marriage, blackmailed by threatening go viral

Moradabad: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो भी बनाई, वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल

Sun, 21 Jan 2024 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 11:23 AM IST
सार

डिलारी की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसके साथ लंबे समय से बात करता था। इसके बाद वह घर पहुंचा और दरिंदगी कर वीडियो बना ली। अब आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Video made on pretext of marriage, blackmailed by threatening go viral
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार सऊदी अरब में काम करता था। रिश्तेदारी ने सऊदी अरब से ही उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी। आरोपी उसे अश्लील बातें करता था। वहां से लौटने के बाद आरोपी ने अपने मां बाप से बात की। दोनों के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। जिस कारण रिश्ता तय कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। अब शादी की तारीख नजदीक आने के बाद युवक और उसके मां बाप बरात में कोरमा की मांग करने लगे। आरोप है कि युवक ने किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह शादी करने वाला है। युवती ने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने धमकी दी है कि उसके मोबाइल पर में अश्लील वीडियो है। जिसे वह वायरल कर देगा। एसएसपी ने डिलारी थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

तीन साल से फरार स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

मझोला थाने की पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में दाखिल नहीं हो रहा था। रविवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने छह सितंबर 2021 को मझोला थाने में मझोला थाना क्षेत्र के देवीपुरा का मझरा निवासी विजेंद्र सिंह समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

जिसमें महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने और लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कई बार कोर्ट से समन जारी जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।



शनिवार को पुलिस ने स्कूल प्रबंधक विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed