फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: VHP gives complaint to register a case against SP leader Ram Gopal Yadav

मुरादाबाद: सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए विहिप ने दी तहरीर, विंग कमांडर पर की थी जातिसूचक टिप्पणी

Fri, 16 May 2025 03:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 03:22 PM IST
सार

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। मुरादाबाद समेत कई जिलों में प्रदर्शन हुए। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकमल गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Moradabad: VHP gives complaint to register a case against SP leader Ram Gopal Yadav
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता रामगोपाल यादव का विरोध तेज हो गया है। मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विहिप ने सपा नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकमल गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर साैंपी है। इसमें कहा है कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को साैंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश सेवा करने वाले सैनिकों को धर्म या जाति के आधार पर बांटने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। सैनिक बिना धर्म और जाति का भेद किए देश की सेवा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं। ऐसे में कुछ नेताओं द्वारा सैनिकों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल समाज को बांटने वाली हैं, बल्कि यह उन सैनिकों का भी अपमान है जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन किया है। ज्ञापन में विशेष रूप से मध्य प्रदेश के भाजपा नेता के उस बयान का विरोध किया गया, जिसमें उन्होंने समाज को बांटने वाली टिप्पणी की थी।

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बिलारी में यह कहा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश के सामने रखने वालीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने जातिसूचक टिप्पणी कर दी। उन्होंने व्योमिका सिंह को हरियाणा का जाटव, कर्नल कुरैशी को मुस्लिम और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल एयर मार्शल एके भारती को पूर्णिया का यादव बताते हुए कहा कि पूरा युद्ध पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकारियों ने लड़ा।

भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह को राजपूत समझकर भाजपा ने उन पर कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं। वहीं मुसलमान होने के कारण कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री विजय शाह ने गलत बयान दिया।

बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन अभी तक भाजपा ने उन्हें पार्टी से नहीं निकाला। हमारी साहसी सेना ने पड़ोसी देश के अंदर घुसकर आतंकवादी अड्डों को नष्ट किया, लेकिन ट्रंप के दबाव में जो सीजफायर हुआ उससे सेना के मनोबल पर असर पड़ा।

उन्होंने केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया में वह कहते हैं कि आतंकवादी देश में आएंगे तो युद्ध समझा जाएगा, लेकिन जब सेना जवाब देती है तो हाथ बांध देते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंत्री विजय शाह का तत्काल इस्तीफा लेने और पार्टी से निकालने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed