फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uproar over woman's death after delivery, health department seals hospital

Moradabad: डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा, स्वास्थ्य विभाग ने किया अस्पताल सील... नवजात की हालत गंभीर

Thu, 29 Aug 2024 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 12:28 PM IST
सार

पाकबड़ा के मखदूमी अस्पताल में डिलीवरी के बाद अमरोहा निवासी महिला की मौत हो गई। हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर अस्पताल को सील कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Moradabad: Uproar over woman's death after delivery, health department seals hospital
निजी अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा के मखदूमी अस्पताल में मंगलवार रात डिलीवरी के कुछ देर बाद अमरोहा निवासी सकीना (24) की मौत हो गई। नवजात की हालत भी गंभीर है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।

विज्ञापन


अमरोहा के थाना डिडौली के गांव पतई खालसा निवासी आदिल लकड़ी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी सकीना को मंगलवार सुबह दस बजे पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी स्थित मखदूमी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का मायका कांठ में है।
विज्ञापन


रात 11 बजे सकीना की नॉर्मल डिलीवरी हुई। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने महिला का शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। मौका देखकर झोलाछाप राहिल खान और स्टॉफ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची तो पता चला कि अस्पताल बिना पंजीकरण व बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के चलाया जा रहा है। घटना व हंगामे की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव व सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे।

साथ ही डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र चौधरी को बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अस्पताल में भर्ती मिले आठ मरीज
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल में कुल आठ मरीज भर्ती मिले। तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। बाकी मरीजों का ऑपरेशन होना था। सभी मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में फायर एनओसी, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था व किसी डॉक्टर या स्टाफ के न पाए जाने पर परिसर सील कर दिया गया। अस्पताल में मिले दस्तावेज व ऑपरेशन की फाइलें स्वास्थ्य विभाग ने जब्त कर लीं।

मखदूमी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत की शिकायत मिली थी। यहां आकर जांच की गई तो कोई डॉक्टर व स्टाफ मौके पर नहीं मिला। अस्पताल का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में नहीं है। इसे सील कर दिया गया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. नरेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएमओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed