{"_id":"66d54efccde6f57db20c3029","slug":"moradabad-two-youths-of-thakurdwara-died-in-bijnor-accident-happened-due-to-electric-current-in-the-dumper-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ठाकुरद्वारा के दो युवकों की बिजनौर में मौत, डंपर में करंट उतरने से हुआ हादसा, परिवारों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ठाकुरद्वारा के दो युवकों की बिजनौर में मौत, डंपर में करंट उतरने से हुआ हादसा, परिवारों में कोहराम
Mon, 02 Sep 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक
- फोटो : संवाद
ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर निवासी दो युवकों की जनपद बिजनौर के नूरपुर में डंपर से रेत उतारते समय विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
दोनों सोमवार की सुबह करीब सात बजे वहां डंपर से रेत उतार रहे थे तभी यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि डंपर के पिछले हिस्से को उठाने के दौरान वह बिजली के तारों से टकरा गया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उनकी पहचान सुहैल (22) पुत्र मोहम्मद शाहिर और सैफुल (30) पुत्र तस्लीम है। मोहम्मद सुहेल डंपर मलिक का बेटा है। सैफुल मजदूरी करता था।