फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: TTE who gave seat passenger after taking money suspended, track cracked Janshatabdi stop

Moradabad: रुपये लेकर यात्री को सीट देने वाला टीटीई निलंबित, कटघर के पास चटकी पटरी, एक घंटे खड़ी रही जनशताब्दी

Wed, 08 Nov 2023 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

नौचंदी एक्सप्रेस में हुई घटना की वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीसीएम मुरादाबाद ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: TTE who gave seat passenger after taking money suspended, track cracked Janshatabdi stop
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

नौचंदी एक्सप्रेस में यात्री से रुपये लेकर सीट देने वाले टीटीई हंसराज मीना को सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने निलंबित कर कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर डीसीएम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। टीटीई मुरादाबाद मंडल के हापुड़ में तैनात था प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली (14511) नौचंदी एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर टीटीई ने एसी-थ्री कोच में यात्री को रुपये लेकर सीट दी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में टीटीई यात्री से कहता दिख रहा है कि मेरी गांरटी है आराम से बैठो। हापुड़ तक मैं हूं, इसके बाद जो स्टाफ ट्रेन में आएगा, मैं उसे बता दूंगा। इतना ही नहीं एक अन्य वीडियो में यही टीटीई रेल अधिकारी तो सेकेंड एसी में बर्थ न देने पर यात्रियों के बीच अपनी चालाकी बता रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में टीटीई के शब्द थे कि यहां सीट खाली थी। मैं चाहता तो दे देता, लेकिन मैंने थर्ड एसी में दौड़ा दिया। इन दोनों वीडियो ने टीटीई की नौकरी को खतरे में डाल दिया है। फिलहाल निलंबन हुआ है, लेकिन रेल प्रशासन ने टीटीई के खिलाफ जांच भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अन्य मामले सामने आए तो उस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुई थी। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद टीटीई हंसराज मीना को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ अन्य मामलों में भी जांच बैठा दी गई है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक घंटे खड़ी रही नैनी जनशताब्दी

मुरादाबाद-कटघर रेलखंड पर पटरी चटकने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। नैनी जनशताब्दी को एक घंटा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली (12091) नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 8:39 बजे पहुंची थी।



ट्रेन एक घंटा स्टेशन पर ही खड़ी तो यात्री परेशान हो गए। उन्होंने बोगी से उतरकर स्टेशन मास्टर कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि मुरादाबाद-कटघर के बीच रेल फ्रेक्चर हुआ है। इसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों को एहतियातन रोका गया है। नैनी जनशताब्दी का रामपुर पहुंचने का समय रात 9:11 बजे है। मुरादाबाद में एक घंटा खड़े रहने के कारण ट्रेन 11:16 बजे रामपुर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed