{"_id":"68eb3ac6b0b1d5c01a003012","slug":"moradabad-truck-hits-bike-killing-mother-and-one-and-a-half-year-old-daughter-who-were-attending-a-wedding-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां और डेढ़ साल की बेटी की माैत, शादी में शामिल होने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां और डेढ़ साल की बेटी की माैत, शादी में शामिल होने आए थे
Sun, 12 Oct 2025 10:51 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:51 AM IST
सार
पाकबड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मां और बेटी की माैत हो गई। दोनों एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर शनिवार दोपहर बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि महिला की ननद और ननदोई घायल हो गए। महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आई थी और हादसे के समय सामान खरीदने पाकबड़ा जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कांठ थानाक्षेत्र के मघपुरी इनायतपुरी निवासी नौशाद की पत्नी राशिदा खातून के भतीजे सरफाज की रविवार को शादी है। उसकी बरात सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला में जानी है। शनिवार दोपहर राशिदा खातून अमरोहा के दबका नन्हेड़ा निवासी ननदोई नजाकत अली और ननद राशिदा के साथ अपनी डेढ़ साल की बच्ची आफरीन को लेकर पाकबड़ा में खरीदारी करने जा रही थी।
विज्ञापन
बाइक नजाकत चला रहे थे। बाइक पर बीच में राशिदा और पीछे राशिदा खातून अपनी बेटी आफरीन को गोद में लेकर बैठी थी। बताया जा रहा है कि जब उनकी बाइक फलैदा मोड़ पर पहुंची तो पाकबड़ा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में राशिदा खातून और उनकी बेटी आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नजाकत अली और राशिदा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीर एकत्र हो गए, लेकिन उससे पहले ही आरोपी चालक ट्रक दौड़ाकर भाग गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। इस बीच परिजन आ गए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही मां-बेटी का शव को लेकर घर चले गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिए।