{"_id":"65c84d4b2b2d4a02400ecbb9","slug":"moradabad-truck-collided-and-dragged-bike-for-40-meters-husband-died-on-spot-wife-in-hospital-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: टक्कर मार 40 मीटर तक बाइक को घसीटते ले गया ट्रक, पति की मौके पर ही मौत.. अस्पताल में पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: टक्कर मार 40 मीटर तक बाइक को घसीटते ले गया ट्रक, पति की मौके पर ही मौत.. अस्पताल में पत्नी
Sun, 11 Feb 2024 10:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:00 AM IST
सार
मूंढापांडे इलाके में हाईवे पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक ट्रक में फंसकर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद गमगीन परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लक्ष्मीपुर कट्टई जीरो प्वाइंट पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार फर्म कर्मी अमित कश्यप(30) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी पुष्पा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के समय पुष्पा की गोद में उसका छह माह का बच्चा था। जो उछलकर दूर गिरा। हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया। ट्रक बाइक को 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। हादसे में जान गंवाने वाला फर्म कर्मी अमित कश्यप पुत्र चंद्रपाल मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा निवासी था।
विज्ञापन
उसकी शादी दो साल पहले रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के मवाना गांव निवासी पुष्पा(28) के साथ हुई थी। शनिवार सुबह अमित अपनी पत्नी पुष्पा और छह माह के बेटे कार्तिक को बाइक से मवाना गांव स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
मूंढापांडे क्षेत्र में जीरो प्वाइंट लक्ष्मीपुर कट्टई के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक ट्रक में फंस गई थी। करीब 40 मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। इसके बाद ट्रक डिवाइडर के पास जाकर रुक गई।
पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक के नीचे फंसे दंपती को मशक्कत से बाहर निकाला। अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी पुष्पा गंभीर हालत हो गई। हादसे के समय महिला की गाेद में उसका बेटा था। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर दूर गिर गया।
जिससे वह बाल बाल बच गया। पुष्पा काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।