फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Truck caught fire in Bhojpur, chaos due to gas cylinder explosion

Moradabad: भोजपुर में खड़े ट्रक में लगी आग, लदे गैस सिलिंडर फटने से अफरा तफरी, पूरा इलाका कराया गया खाली

Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

मुरादाबाद में ट्रक में आग लगने से उसमें लदे सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकलकर्मियों में आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Moradabad: Truck caught fire in Bhojpur, chaos due to gas cylinder explosion
ट्रक में आग लगने से हुआ धमाका - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र में सिडाबली के पास शनिवार सुबह-मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर अचानक एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गैस सिलिंडर भरे थे। आग लगने से एक के बार एक कई सिलिंडर फट गए। हादसे के समय चालक और परिचालक कुछ ही देरी पर गन्ने का जूस पी रहे थे।

आग लगने के बाद दोनों मौके से भाग गए। इस दौरान इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से मार्ग को बंद कराया।

विज्ञापन


तब जाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गाजियाबाद के लोधी स्थित भारत गैस प्लांट से एक ट्रक डिलारी थाना इलाके के जटपुरा सेठी भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेकर जा रहा था। ट्रक में करीब 364 सिलिंडर भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद काशीपुर हाईवे पर सिडाबली गांव पास चालक ने गन्ने के जूस का ठेला देखकर ट्रक हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक और परिचालक जूस पीने के लिए ठेले पर पहुंच गए। जिस जगह ट्रक खड़ा किया गया था। वहां से बिजली लाइन भी गुजर रही है।


इसी दौरान बिजली लाइन से कोई चिंगारी गिरी। जिसके कारण ट्रक में आग लग गई। ट्रक में भरे हुए सिलिंडरों के कारण आग ने विकराल रूप लिया। एक के बार एक कई सिलिंडर फट गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब कि काफी सिलिंडर फट चुके थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed