फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Trouble for YouTuber Abdullah Pathan increases, rape victim again accuses him

Moradabad: यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान की बढ़ी मुसीबत, दुष्कर्म पीड़िता ने फिर लगाया आरोप, कहा- दोबारा हो जांच

Sun, 13 Oct 2024 10:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:36 AM IST
सार

कुंदरकी निवासी यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस पर केस में एफआर लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूरे मामले की दोबारा जांच की मांग की है। एसपी देहात ने शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Moradabad: Trouble for YouTuber Abdullah Pathan increases, rape victim again accuses him
यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान - फोटो : instagram/abdullahpathan

विस्तार

कुंदरकी निवासी यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली गोरखपुर की युवती ने मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की है। युवती का आरोप है कि पुलिस ने अब्दुल्ला पठान से मिलकर केस में एफआर लगा दी है। इस मामले में शुक्रवार को युवती ने कलक्ट्रेट पर धरना भी दिया था।

विज्ञापन


युवती ने डीएम और एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने कुंदरकी थाने में अब्दुल्ला पठान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि 2018 में उसकी मुलाकात अब्दुल्ला पठान से फोन के जरिए हुई थी। 2020 में अब्दुल्ला उससे मिलने गोरखपुर गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। 2021 में वह मुरादाबाद आ गई और अब्दुल्ला ने उसे पत्नी की तरह रखा। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए उसके सैंपल कराए लेकिन उन्हें जांच के लिए लैब नहीं भेजा। इसके अलावा केस में एफआर भी लगा दी है। पीड़िता ने इस मामले में केस दूसरे थाने से दोबारा जांच कराने की मांग की है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि अगर शिकायतीपत्र मिलेगा तो दोबारा जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed