फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Transporter was poisoned, body found in a parked truck, former partner murdered him

Moradabad: कारोबारी रंजिश में ट्रांसपोर्टर को दिया जहर, खड़े ट्रक में मिला शव, पूर्व पार्टनर की करतूत आई सामने

Thu, 03 Oct 2024 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में पूर्व पार्टनर गोकुल और उसके बेटों ने ट्रांसपोर्टर राजा कुमार उर्फ भगवान दास की पिटाई और जहर देकर हत्या कर दी। बेटे कुलदीप ने पिता की मौत का आरोप गोकुल पर लगाते हुए केस दर्ज कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Transporter was poisoned, body found in a parked truck, former partner murdered him
जान गंवाने वाले राजा कुमार और गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के इस्लाम नगर रोड स्थित मोहन धर्मकांटे पर मंगलवार रात पूर्व पार्टनर ने अपने बेटों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर राजा कुमार उर्फ भगवान दास (55) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्टर के बेटे मौके पर पहुंचे तो उनका शव ट्रक में पड़ा मिला।

विज्ञापन


बेटे का आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने उसके पिता की पहले पिटाई की और बाद में जहर खिलाकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर के पूर्व पार्टनर गोकुल, उसके बेटे लोकेश और राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर राजा कुमार उर्फ भगवान दास का परिवार सिविल लाइंस की प्रतीक विहार कॉलोनी में रहता है। परिवार में ट्रांसपोर्टर की पत्नी राधा, एक बेटी और चार बेटे हैं। ट्रांसपोर्टर के बेटे कुलदीप ने बताया उनके पिता 29 सितंबर 2024 की रात पौने 11 बजे रामपुर से ट्रक में माल लोड करके मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे पिता ने फोन पर बताया कि मुझे गोकुल ने बहुत परेशान कर रखा है। फिर शाम करीब सवा सात बजे गोकुल के बेटे राजेश ने कुलदीप को कॉल करके बताया कि तुम्हारे पिता ने नशा कर रखा और उल्टियां कर रहे हैं।

कुलदीप अपने भाई और चाचा के साथ इस्लाम नगर रोड पर मोहन धर्मकांटे पर पहुंचा तो वहां उसके पिता ट्रक में कंडक्टर और ड्राइवर की सीट के नीचे औंधे मुंह पड़े थे। उनके शरीर और गुप्तांग पर चोटों के निशान थे। वहां प्रतीक विहार कॉलोनी निवासी गोकुल और उसके दोनों बेटे मौजूद थे।

कुलदीप पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने राजा कुमार को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप का आरोप है कि गोकुल का उसके पिता से विवाद चल रहा था। उसी विवाद की रंजिश में गोकुल ने अपने बेटों के साथ मिलकर मेरे पिता की हत्या की है।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

साथ में शुरू किया था ट्रांसपोर्ट का काम

सिविल लाइंस की प्रतीक विहार कॉलोनी निवासी राजा कुमार उर्फ भगवानदास और गोकुल के परिवार आसपड़ोस में रहते हैं। राजा कुमार के छोटे भाई राजीव कुमार ने बताया कि उनके भाई और गोकुल ने करीब तीन साल पहले साझे में ट्रक खरीदा था। इसके बाद दोनों ने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया।

लेकिन कुछ माह बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने ट्रक अलग कर लिए थे। अब दोनों के बीच माल लोडिंग को लेकर विवाद चल रहा था। राजीव का आरोप है कि गोकुल और उसके बेटों ने मेरे भाई की हत्या की है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले थे।

पुलिस को ट्रक से मिली शराब की खाली बोतल

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस को ट्रक से शराब की खाली बोतल मिली है। पुलिस यह भी जांच पड़ताल कर रही है कि यहां शराब पीने वालों में कौन-कौन लोग मौजूद थे। नो एंट्री की वजह से ट्रकों शहर से बाहर धर्मकांटे पर खड़ा कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed