Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Traffic Plan: Heavy vehicles will not run on highway from March 2 to 8, light vehicles exempted

मुरादाबाद ट्रैफिक प्लान: दो से आठ मार्च तक हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन, हल्के वाहनों को दी गई है रियायत

Sat, 02 Mar 2024 12:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:55 AM IST
सार

यातायात पुलिस ने महाशिवरात्रि के चलते शहर में डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह डायवर्जन शनिवार सुबह आठ बजे से आठ मार्च की शाम छह बजे तक रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार छोट वाहनों को इसमें छूट दी गई है। 

विज्ञापन
Moradabad Traffic Plan: Heavy vehicles will not run on highway from March 2 to 8, light vehicles exempted
मुरादाबाद में लगा जाम (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबादवासी दो मार्च से घर से निकलने से पहले रूट प्लान देख लें। यातायात पुलिस ने फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन शनिवार सुबह आठ बजे से आठ मार्च की शाम छह बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान इस दौरान ट्रक, डीसीएम, कैंटर, माल वाहक वाहन समेत भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। इन सभी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों का संचालन भी हाईवे पर बंद कर दिया जाएगा। फिर बसों को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

बरेली से दिल्ली की ओर जाने के लिए

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए

रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाली भारी वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद में जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। जबकि मेरठ जाने के लिए वाया हापुड़, मेरठ जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

अमरोहा से रामपुर और बरेली के लिए

अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी शाहबाद होकर रामपुर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।

मुरादाबाद से बिजनौर हरिद्वार जाने के लिए

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार के लिए काशीपुर तिराहा वाया ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

धामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए

धामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सुरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर और काशीपुर तिराहा से होकर गुजरेंगे। बिजनौर रोड से बरेली और रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कॉलेज मोड से ठाकुरद्वारा बाईपास से होकर भोजपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए गुजरेंगे। कांवड़ियों की संख्या के आधार पर बिजनौर की तरफ से आने वाला हल्के वाहन अगवानपुर बाईपास से हाईवे से होकर रामपुर और बरेली की तरफ भेजे जाएंगे।

रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए

रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों का आवागमन किया जाएगा लेकिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से वाहनों का आवागमन होगा।

मुरादाबाद से दिल्ली जाने के लिए

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से संभल मोड़ से पुराने टोल प्लाजा वाया गजरौला गढ़ होते हुए। दिल्ली और मेरठ की तरफ जाएंगी लेकिन कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद टीपीनगर मोड़ से दिल्ली मेरठ जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली और मेरठ जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी।

मुरादाबाद से दिल्ली जाने के लिए

मुरादाबाद से बिजनौर हरिद्वार जाने वाली रोडवेज और निजी बसें अस्थायी बस स्टैंड टीपी नगर मोड़ से संभल कट पुराना टोल प्लाजा से बागड़पुर कट, अगवानपुर बाईपास, शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होते हुए बिजनौर हरिद्वार जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। कांविड़यों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज और प्राइवेट बसें काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड पुल के नीचे से वाया ठाकुरद्वारा भूपुरी चौराहा अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed