फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Tortured married woman dowry, demanded 5 lakh... Attempt kill her giving poison tea

Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पांच लाख की मांग.. चाय में जहर देकर मारने की कोशिश

Mon, 01 Jan 2024 10:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:55 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Moradabad: Tortured married woman dowry, demanded 5 lakh... Attempt kill her giving poison tea
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। शिकायत के आधार पर पाकबड़ा पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2023 को छजलैट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे कहते थे कि दुष्कर्म के केस में जेल जाने से बचने के लिए यह शादी की थी। वे पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उसके पति ने इससे पहले दिल्ली की लड़की से दोस्ती कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


दिल्ली के विवेक विहार थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज है। अदालत में यह केस विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि 21 अगस्त को पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद आदि ने चाय में जहर देकर उसे जान से मारने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर सूचना पाकर मां सहित मायके के लोग पहुंचे। उसको कांठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया। 28 अक्तूबर को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जहर देने, मारपीट करने सहित समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed