{"_id":"65924cc58a68b770c00874bb","slug":"moradabad-tortured-married-woman-dowry-demanded-5-lakh-attempt-kill-her-giving-poison-tea-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पांच लाख की मांग.. चाय में जहर देकर मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पांच लाख की मांग.. चाय में जहर देकर मारने की कोशिश
Mon, 01 Jan 2024 10:55 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। शिकायत के आधार पर पाकबड़ा पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2023 को छजलैट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे कहते थे कि दुष्कर्म के केस में जेल जाने से बचने के लिए यह शादी की थी। वे पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उसके पति ने इससे पहले दिल्ली की लड़की से दोस्ती कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
दिल्ली के विवेक विहार थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज है। अदालत में यह केस विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि 21 अगस्त को पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद आदि ने चाय में जहर देकर उसे जान से मारने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर सूचना पाकर मां सहित मायके के लोग पहुंचे। उसको कांठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उस समय छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया। 28 अक्तूबर को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जहर देने, मारपीट करने सहित समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।