फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Those who broke traffic rules got a unique punishment traffic police showed the film

Moradabad: वाहन चलाते समय नियम तोड़ने वालों को मिली अनोखी सजा, यातायात पुलिस ने दिखाई फिल्म

Sun, 05 Jun 2022 12:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 12:50 PM IST
सार

यातायात पुलिस की ओर से शहर में वाहन चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन भेज दिया। उन्हें प्रोजेक्टर पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता वाली फिल्म दिखाई गई।

विज्ञापन
Moradabad Those who broke traffic rules got a unique punishment traffic police showed the film
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते बाइकसवार - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वीडियो फिल्म में देखा गया है कि यातायात नियमों का पालन न करना उन्हें कितना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से शहर में वाहन चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को शहर के अलग-अलग चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों और गलत साइड से वाहन चलाने वालों को पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद उन्हें प्रोजेक्टर पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन


फिल्म में यातायात नियम तोड़ने से होने वाले हादसे के बारे में दिखाया गया। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को छह सौ लोगों को वीडियो फिल्म दिखाकर उन्हें यातायात के प्रति जागरूक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed