Moradabad: अस्पताल से कर रहे थे मोबाइल चोरी, गलशहीद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी की सूचना मिली। जांच के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे सामाने और चाकू बरामद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गलशहीद थाने की पुलिस ने अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चाकू भी बरामद किया है। मूंढापांडे के दौलरा का मंजरा निवासी कासिम ने पुलिस को बताया था कि वह गांधीनगर स्थित निजी अस्पताल में काम करता है।
21 दिसंबर की रात करीब 3 बजे एक व्यक्ति अस्पताल की दीवार कूदकर अंदर घुस गया और कासिम, आंबेडकर शिवपुरी निवासी विशाल, रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी प्रेमपाल, संभल के सिरसी निवासी वाजिद का मोबाइल चोरी कर लिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान गलशहीद के भूड़े का चौराहा निवासी अनिकेत राव और कोतवाली क्षेत्र के पुराना मछली बाजार निवासी मोहम्मद उवैस सैफी के रूप में की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
एक लाख रुपये की सिगरेट चोरी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सीपीएच के सामने सेल्समैन के ऑटो से एक लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की सिगरेट चोरी हो गई। नवीन नगर निवासी सेल्समैन ने बताया कि नौ दिसंबर की रात दुकान पर माल पहुंचाने आया था। इसी दौरान उसका सिगरेट का एक बंडल चोरी हो गया।
उसमें एक लाख रुपये से ज्यादा की सिगरेट थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। अब तक पुलिस को चोर का पता नहीं चल पाया है।