फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: The miscreants shot the woman after entering the house, the condition was critical

मुरादाबाद : घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 27 May 2022 12:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 27 May 2022 12:19 PM IST
सार

कांठ के सुंदरपुर चाऊपुरा में इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Moradabad: The miscreants shot the woman after entering the house, the condition was critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांठ थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात बरामदे में सो रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। महिला की चीख पुकार पर आंगन में सो रही उसकी सास जागी तो बदमाश मौके से भाग गए। घायल महिला को उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कांठ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, कांठ के सुंदरपुर चाऊपुरा में मेहनत  मजदूरी करने वाले नसीम का परिवार रहता है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को नसीम अपनी बेटी को दिल्ली में अपने भाई के घर छोड़ने गया था। घर में नसीम की पत्नी गुलिस्ता (30), मां भूरिया और आठ साल का बेटा सुफियान मौजूद थे। रात करीब दो बजे गुलिस्ता बरामदे में चादर ओढ़कर सो रही थी। उसके पास चारपाई पर उसका बेटा सुफियान भी सो रहा था, जबकि भूरिया आंगन में दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे दो बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस आए। उन्होंने गुलिस्ता की चादर हटा दी। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली महिला के कंधे और गर्दन के बीच में लगी। जिससे वह घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर सास भूरिया और बेटा सुफियान भी जाग गए। 
विज्ञापन


सास बहू और बेटे ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग आ गए। इसी बीच बदमाश मौके से भाग गए। शोर शराबा होने पर नसीम का भतीजा शाने आलम और उसके परिवार के लोग भी आ गए। इसके बाद यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को कांठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया है। महिला को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांठ सीओ सलोनी अग्रवाल और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के भतीजे की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed