फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad thakurdwara youth strangulated to death dead body found in farms

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में युवक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

Wed, 20 Apr 2022 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने जुटाए।

विज्ञापन
Moradabad thakurdwara youth strangulated to death dead body found in farms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला है। शव के पास ही शराब की बोतल और तीन गिलास भी मिले हैं। युवक के गले पर चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ताशा उर्फ शिंकू कुमार ( 33) ठाकुरद्वारा के बादरझल्ला गांव निवासी था।। वह मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने हरि सिंह के खेत में युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने ठाकुरद्वारा थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed