फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Terror of bullet riding miscreants, female make-up artist and friend chased

Moradabad: बुलेट सवार बदमाशों का आतंक, महिला मेकअप आर्टिस्ट और दोस्त का पीछा किया, अश्लील इशारे कर चेन लूटी

Mon, 20 Nov 2023 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बुलेट सवारों के बारे में कुछ इनपुट मिला है। सीसीटीवी में बुलेट सवार कैद हो गए थे। 

विज्ञापन
Moradabad: Terror of bullet riding miscreants, female make-up artist and friend chased
मुरादाबाद में शोहदों का आतंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदमाशों ने स्कूटी सवार युवतियों का रामपुर रोड स्थित डियर पार्क के समीप रविवार की शाम पीछा कर चेन लूट ली और उनके साथ छेड़खानी भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। कांशीराम नगर खुशहालपुर की रहने वाली युवती मेकअप आर्टिस्ट है।

विज्ञापन


रविवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपनी सहेली के साथ मेकअप का काम कर स्कूटी से घर लौट रही थी। डियर पार्क के समीप बुलेट सवारों ने स्कूटी का पीछा किया। बदमाशों ने पहले युवतियों पर फब्तियां कसी। इसके बाद पीछे बैठी युवती के मोबाइल को छीनने की कोशिश की। मोबाइल छीनने में असफल होने पर बदमाशों ने उसकी चेन छीन ली।
विज्ञापन


युवतियों ने घटना से कटघर पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान बुलेट का नंबर मिल गया है। युवतियों का कहना था कि वह घटना के चलते भयभीत हो गई हैं। इस बारे में कटघर थाना प्रभारी का कहना है कि मौके का मुआयना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती डियर पार्क से लेकर पीतल नगरी गेट के बीच घटनास्थल बता रही हैं। घटना के पीछे कुछ और कारण होने का अनुमान हैं। पुलिस की छानबीन से और तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed