{"_id":"69d8b9d693e36fdfe5067758","slug":"moradabad-teenage-girl-raped-in-majhola-a-woman-among-the-accused-main-accused-arrested-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मझोला में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक महिला भी शामिल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मझोला में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक महिला भी शामिल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 02:23 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:23 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मझोला थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद एक आरोपी ने पीड़िता से जबरन शादी कर ली। आरोपी के भाई ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर महिला समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मेरठ में रहकर नौकरी करता है। घर उसकी 15 वर्षीय बहन और परिवार के अन्य लोग रहते हैं।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि उसके घर के सामने संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी बृजेश चक्कर लगाता रहता था और उसने पर्ची पर अपना मोबाइल लिखकर उसके घर में फेंक दिया था। गलती से उसकी बहन ने उस नंबर पर कॉल कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी बृजेश उसे डराने धमकाने लगा था। एक दिन आरोपी उसकी बहन को डराकर अपने दोस्त लक्की के कमरे पर ले गया और वहां आरोपी बृजेश और लक्की ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी तमंचा और चाकू दिखाकर पीड़िता को मंदिर ले गए और वहां बृजेश ने नाबालिग के साथ शादी कर ली। आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी बृजेश के साथी अनुज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
सब कुछ जानते हुए भी बृजेश के बड़े भाई कपिल और अरविंद ने अनदेखा कर दिया। पीड़ित अपनी बहन को लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।