फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Suddenly country made bomb went off in Himgiri Colony, panic due open firing between two groups

Moradabad: हिमगिरी कॉलोनी में अचानक चले देसी बम, सरेआम दो गुटों में फायरिंग से दहशत, 14 लोगों के खिलाफ केस

Fri, 15 Dec 2023 09:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 09:36 AM IST
सार

हिमगिरी कॉलोनी में हुई फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Suddenly country made bomb went off in Himgiri Colony, panic due open firing between two groups
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी काॅलोनी डबल स्टोरी में बुधवार रात युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस दौरान देसी बम भी फेंके जाने की बात सामने आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर 14 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी काॅलोनी डबल स्टोरी में कार चालक राजा सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन


राजा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंकित बीएससी कर रहा है। बृहस्पतिवार की रात उनका बेटा अंकित सिंह जिम करने के बाद घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवक बाइकों से आ गए। उन्होंने कॉलोनी में तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे लोग अपने घरों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने अंकित को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर तमंंचे से फायरिंग की। जिससे उसके पेट, सीने और हाथ में छर्रे लगे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। अंकित के छोटे भाई राज ने बताया कि करीब चार माह पहले आरोपियों से बाइक टकराने को लेकर उसका विवाद हो गया था। उस विवाद में समझौता हो गया था।

लेकिन आरोपी पक्ष अंकित और उसके भाई राज से रंजिश रखने लगा था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर 14 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा में 147, 148, 323, 352, 307, 506, 34 और 7 में केस दर्ज किया गया है।

पीएसी दरोगा के बेटे समेत 14 पर केस

सिविल लाइंस थाने में अमन ठाकुर, अभय त्यागी, रितिक आनंद, अर्पित मदान, श्रीत शर्मा, आर्यन शर्मा, मणिकांत शर्मा, संजय गुर्जर, अर्नव नितिन सैनी, आरुष, सुमित, आशु चौधरी और शानू मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभय त्यागी के पिता पीएसी में दरोगा हैं। अमन ठाकुर के पिता सरकारी विभाग की गाड़ी चलाते हैं।

शहर में पनप रहा नया गैंग

शहर में एक नया गैंग पनप रहा है। जिसने फायरिंग, बमबाजी और मारपीट की गई घटनाओं को अंजाम दे दिया है। लाइन पार में एक छात्र पर बम से हमला कर उसकी जान ले ली थी। सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी निवासी विवेक बिष्ट ने सिविल लाइंस थाने में 18 फरवरी 2021 को केस दर्ज कराया था।

इसमें उन्होंने बताया था कि कंटेनर डिपो के बाहर सुधांशु मौर्य, अनुज मेहता, आशीष के साथ शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां शिवा गुप्ता, शिवम पाल, अर्जुन ठाकुर, अमन ठाकुर, विवेक श्रीवास्तव और अन्य आ गए और जान से मारने की नियत से हमला किया गया था।

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। दूसरा केस रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी भानु प्रताप सैनी ने 17 दिसंबर 2022 ने दर्ज कराया था। इसमें अमन ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, लव कश्यप, आरुष, पीयूष भटनागर निगम और मोनू राजपूत को आरोपी बनाया था।

जिसमें भानु ने बताया था कि वह दोपहर करीब सवा दो बजे मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान वहां आरोपी आ गए और उन्होंने बिना किसी बात के गाली गलौज शुरू कर दी थी। इसके बाद आरोपी देसी बम फेंक कर भाग गए थे।

मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति के पास पांच जून 2021 की शाम कोतवाली के कंजरी सराय निवासी सतीश कश्यप के बेटे देव कश्यप और उसके दोस्त बीनू और गोलू पर देसी बम से हमला किया गया था। इस हमले में तीनों दोस्त घायल हो गए थे।

गंभीर हालत में देव को दिल्ली रेफर किया गया था, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। आठ सिंतबर 2023 की रात एसएसपी बंगले के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद फायरिंग और बमबाजी की गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी घटनाओं से आरोपी या उसके दोस्त या फिर भाई जुड़े हैं। शहर में यह नया गैंग तेजी से बढ़ रहा है।

अभय हत्या और अमन बमबाजी में जा चुका है जेल

बुधवार की रात हिमगिरी कॉलोनी में फायरिंग और बम फेंकने के मामले में आरोपी बनाए गए अमन ठाकुर और अभय त्यागी पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों जमानत पर बाहर हैं। मझोला के लाइन पार में एक किशोर पर बम से हमला कर दिया था।

जिसमें किशोर घायल हो गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अभय त्यागी भी आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई हुई थी।

अमन ठाकुर ने चंद्र नगर में एक घर पर देसी बम से हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमन भी जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed