फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Stunting of car riders in underpass

Moradabad: अंडरपास में कार सवारों की स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, तलाश में जुटी यातायात पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

24 सेकेंड के इस वीडियो में खुली कार में चार- पांच युवक बैठे हैं। सभी युवक शोर मचा रहे हैं। इनके पीछे दूसरी गाड़ी तेजी से दौड़ रहे हैं। जिस पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इन कारों के साथ- साथ चार पांच बाइकें भी दौड़ रही हैं। इनके कुछ पीछे दो और कारें हैं। जिन पर युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad Stunting of car riders in underpass
अंडरपास में कार सवारों की स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। अब शहर से सटे ताजपुर गांव के पास अंडरपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें तीन कारों पर सवार युवक स्टंटबाजी कर रहे हैं और ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। यातायात पुलिस कारों के नंबर के जरिए उनकी तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


24 सेकेंड के इस वीडियो में खुली कार में चार- पांच युवक बैठे हैं। सभी युवक शोर मचा रहे हैं। इनके पीछे दूसरी गाड़ी तेजी से दौड़ रहे हैं। जिस पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इन कारों के साथ- साथ चार पांच बाइकें भी दौड़ रही हैं। इनके कुछ पीछे दो और कारें हैं। जिन पर युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अंडरपास के ऊपर से ट्रेन भी गुजर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को एक व्यक्ति ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में पुलिस अफसरों को भी टैग किया गया है।  
विज्ञापन


एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक खुली कार से स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यातायात नियम का उल्लंघन किया है। यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वीडियो में देख रहे वाहनों को सील कर कार्रवाई की जाएगी और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  हेमराज मीना, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed